मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज़ देखने को मिल रहा है दरअसल, इस फिल्म में वो गुजराती छोकरा बने हैं। जयेशभाई जोरदार के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह पोलका डोट्स ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और फेडेड पैंट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। पोस्टर में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह के पीछे बहुत सारी लेडीज घूंघट डाले नजर आ रही हैं।
जयेशभाई के कैरेक्टर के बताते हुए रणवीर सिंह ने कहा था कि- ‘जैसा कि चार्ली चैपलिन ने एक बार कहा था, ‘सही मायने में हंसने के लिए, आपको अपना दर्द सहने में सक्षम होना चाहिए, और इसके साथ खेलना चाहिए। जयेशभाई एक साधारण व्यक्ति, जो एक असाधारण स्थिति में कुछ असाधारण करते हुए समाप्त होता है। जयेशभाई संवेदनशील और दयालु हैं। वो पितृसत्तात्मक समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है।’
बता दें कि फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है और यश राज स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है और गुजराती छोकरे के लुक में रणवीर सिंह काफी जच रहे हैं।
बात करें वर्क फ्रंट की तो रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल निभा रहे हैं।