1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में सियासी उठापटक के बीच जदयू ने उमेश कुशवाहा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में सियासी उठापटक के बीच जदयू ने उमेश कुशवाहा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार में सियासी उठापटक के बीच जनता दल युनाइटेड ने उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। पार्टी की राज्य परिषद की दो दिनी बैठक के अंतिम दिन रविवार को उनका चयन किया गया।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

इससे पहले वशिष्ठ नारायण सिंह प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ने कुशवाह को चुने जाने की घोषणा की। राजीव रंजन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ राजग के साथ हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है।

एनडीए के साथ जदयू के रिश्तों को लेकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। दरअसल, उन्होंने ये बातें सीएम नीतीश कुमार को लेकर चल रही अटकलों को लेकर कहा है।

बैठक के दौरान वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ कारणों से प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया और कुशवाह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

 

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...