रांची। भारत में झारखंड सबसे अधिक नक्सल प्रभावित राज्य माना जाता है। झारखंड में कुल मिलाकर 81 विधानसभा सीटें हैं, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों से 61 सीटें हैं। एक तरह से कहा जा सकता है कि झारखंड की दो तिहाई से ज्यादा सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इस बार नक्सली इलाकों में बीजेपी को करारा झटका लगा है जबकि कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन यहां काफी मजबूत हुआ है।
बताया जाता है कि देश में नक्सल से सबसे ज्यादा प्रभावित 30 जिलों में से 13 जिले झारखंड राज्य से ही आते हैं। झारखंड के दो तिहाई से ज्यादा सीटें नक्सल प्रभावित हैं लेकिन उनमें कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन्हें नक्सलवाद की दृष्टि से बहुत ही ज्यादा खतरनाक माना जाता है। हालांकि बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों में अपनी ताकत दिखाई थी लेकिन इस बार बीजेपी को करारी सिकस्त झेलनी पड़ी है।
पिछली बार बीजेपी ने इन 61 सीटों में से 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार बीजेपी को सिर्फ 16 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं। बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी इन्ही इलाकों में बढ़त हासिल कर सरकार बनाने में कामयाब रही थी लेकिन इस बार यहां बीेजेपी ने 9 सीटे गंवा दी और इसी वजह से उसका सियासी समीकरण भी बिगड़ गया। दूसरी तरफ 2014 विधानसभा को देखा जाये ते जेएमएम और कांग्रेस को मिलाकर कुल 22 सीटें मिली थी लेकिन इस बार दोनो की 32 सीटें आती दिख रही हैं।