1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Jharkhand News: नौकरानी पर जुल्म ढहाने वाली पूर्व IAS की पत्नी और BJP से निलंबित सीमा पात्रा गिरफ्तार

Jharkhand News: नौकरानी पर जुल्म ढहाने वाली पूर्व IAS की पत्नी और BJP से निलंबित सीमा पात्रा गिरफ्तार

झारखंड में पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी और BJP से निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पात्रा ने नौकारानी पर ऐसा जुल्म ढहाया कि सुनने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, सीमा पात्रा ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट में पेशी के वक्त वह बार-चिल्लाती रहीं कि उन्हें फंसाया गया है और उन पर लगे आरोप झूठे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News:  झारखंड में पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी और BJP से निलंबित नेता सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीमा पात्रा ने नौकारानी पर ऐसा जुल्म ढहाया कि सुनने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, सीमा पात्रा ने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है। कोर्ट में पेशी के वक्त वह बार-चिल्लाती रहीं कि उन्हें फंसाया गया है और उन पर लगे आरोप झूठे हैं।

पढ़ें :- कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, प्रधानमंत्री की तरफ दौड़ता आया युवक, पुलिस ने दबोचा

दरअसल, नौकरानी सुनीता पर प्रताड़ना का खुलासा उस दौरान हुआ जब पूर्व आईएएस की पत्नी के बेटे आयुष्मान ने इसकी जानकारी अपने दोस्त को दी। उसने अपने दोस्त विवेक आनंद बास्के को फोन पर जानकारी दी कि उनके घर में नौकरानी सुनीता को प्रताड़ित किया जा रहा है।

गर्म तवा से दागा और दांत तोड़
नौकरानी सुनीता ने अपना दर्द बयां किया तो हर कोई हैरान हो गया। उसने बताया कि सीमा ने लोहे की वस्तु से मारकर उसके दांत को तोड़ दिए। यही नहीं गर्म तवा से उसके शरीर के कई हिस्सों को दाग दिया। सुनीता का कहना है कि आयुष्मान ने उसे बहुत बचाया। तबीयत खराब रहने के बाजवूद सीमा प्रताड़ित करती थी और घर में काम लिया जाता था। काम ना करने पर प्रताड़ित किया जाता था। बयान कलमबद्ध होने के बाद मजिस्ट्रेट ने इस लिफाफे में सीलबंद कर संबंधित कोर्ट को भेज दिया है।

सुबह घर से गिरफ्तार
झारखंड के रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने सीमा पात्रा को बुधवार सुबह गिरफ्तार किया है। सीमा की गिरफ्तारी अशोक नगर स्थित उनके घर से हुई है।

 

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश बढ़ रहा आगे, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में हुआ सबसे अच्छा कार्य, योगी 2.0 के एक साल पर एके शर्मा ने गिनाई उपलब्धियां

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...