महाराष्ट्र के थाणे वर्तक नगर पुलिस ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई महाराष्ट्र में हर हर महादवे फिल्म का शो रुकवाने और एक सिनेमा दर्शन की पिटाई के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात विधायक जितेंद्र आव्हाड हर—हर महादेव का शो रुकवाने पहुंचे थे।
Jitendra Awhad arrested: महाराष्ट्र के थाणे वर्तक नगर पुलिस ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई महाराष्ट्र में हर हर महादवे फिल्म का शो रुकवाने और एक सिनेमा दर्शन की पिटाई के मामले में की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात विधायक जितेंद्र आव्हाड हर-हर महादेव का शो रुकवाने पहुंचे थे।
विधायक के साथ बड़ी संख्या में एनसीपी के कार्यकर्ता थे। इन सभी ने लेट नाइट शो जबरन रुकवा दिया और दर्शकों के साथ गलत बर्ताव भी किया। बीच शो के दौरान फिल्म रुकवाने से नाराज एक दर्शक ने उनसे टिकट के रुपए वापस मांग लिए।
इस घटना के बाद मंगलवार को वर्तक नगर पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड समेत 100 एनसीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि, आज पूछताछ के लिए वर्तक नगर थाने में बुलाया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।