1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. इंडस्ट्री ने खोया फिर एक फेमस सितारा, महज 29 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज से हुआ निधन

इंडस्ट्री ने खोया फिर एक फेमस सितारा, महज 29 साल की उम्र में ब्रेन हैमरेज से हुआ निधन

फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फिल्म जगत में एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रहें हैं। दरअसल, मनोरंजन जगत की फेमस शो 'जोधश अकबर' सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) का निधन हो गया है। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: फेमस एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फिल्म जगत में एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रहें हैं। दरअसल, मनोरंजन जगत की फेमस शो ‘जोधश अकबर’ सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव (Manisha Yadav) का निधन हो गया है।

पढ़ें :- Taylor Swift Show Tickets : टेलर स्विफ्ट के एरास टूर ने ग्रॉस टिकट बिक्री में अरबों डॉलर का आंकड़ा पार, पहला टूर बनकर म्यूजिक इंडस्ट्री में उभरा

खबरों की माने तो मनीषा यादव (Manisha Yadav) का निधन ब्रेन हैमरेज (brain hemorrhage) की वजह से हुआ। उनकी उम्र महज 29 साल थीं। मनीषा के निधन से सभी को गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया (Social media) पर सितारे और फैंस मनीषा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मनीषा के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए ‘जोधा अकबर’ में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा ने कहा, यह खबर बहुत दिल दहला देने वाली है। आरआईपी मनीषा मन्नू।
बता दें कि मनीषा अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थीं। मनीषा का बेटा करीब एक साल का है। मनीषा ने बेटे का पहला बर्थडे जुलाई में मनाया था।

पढ़ें :- Video-‘गुलाबी शरारा’ पर टीचर ने किया जबरदस्त डांस, लोग बोले- हमें भी इस स्कूल में चाहिए एडमिशन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...