1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. सत्ता संभालते ही एक्शन में जो बाइडन, ट्रंप के 15 कार्यकारी आदेशों को पलटा

सत्ता संभालते ही एक्शन में जो बाइडन, ट्रंप के 15 कार्यकारी आदेशों को पलटा

By शिव मौर्या 
Updated Date

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन सत्ता संभालने के बाद ही एक्शन में हैं। बुधवार को उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के 15 कार्यकारी आदेशों को पलट दिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इसी बीच बाइडन ने प्रवासियों को राहत देने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका फायदा 1.1 करोड़ प्रवासियों को मिलेगा। इसमें लगभग पांच लाख भारतीय शामिल हैं। बता दें कि, सत्ता की बागडोर संभालने के बाद बाइडन ने आव्रजन प्रणाली को पूरी तरह से बदलने की शुरूआत कर दी है।

उन्होंने अपने आदेशों के तहत कई ऐसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं जो ट्रंप की विवादास्पद आव्रजन नीतियों को बदलने वाले हैं। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस से अनुरोध किया है कि वे 1.1 करोड़ अवैध प्रवासियों को स्थायी दर्जा दें और उन्हें नागरिकता देने का रास्ता बनाने के लिए कानून बनाएं।

एक अनुमान के अनुसार इसमें लगभग भारतीय मूल के पांच लाख लोग हैं जिनके पास वैध कानूनी दस्तावेज नहीं हैं। बाइडन प्रशासन का आव्रजन विधेयक ट्रंप प्रशासन की कड़ी आव्रजन नीतियों के विपरीत होगा।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...