
मुंबई। जॉन अब्राहम (John Abraham) ने फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ (Romeo Akbar Walter) यानी ‘रॉ’ (RAW) ने बॉक्स ऑफिस (RAW Box Office Collection) पर जबरदस्त धमाका किया है। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉ’ ने अब तक 35-36 करोड़ के बीच कमाई कर ली है।
John Abrahams Movie Romeo Akbar Walter Earns So Many Rupees Read Full News :
फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ ने शुक्रवार तक 34.29 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन अब फिल्म की कमाई में करीब 34 से बढ़कर 36 करोड़ रुपये तक की हो गयी है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है। इस वीकेंड में जॉन अब्राहम की फिल्म और भी ज़्यादा कर लेगी।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, फिल्म ‘रोमियो अकबर वाल्टर’ ने पहले दिन 5 करोड़ 25 लाख रुपेय कमाए थे। शनिवार को 7 करोड़ 25 लाख, रविवार को 8.50 करोड़, सोमवार को 2.50 करोड़, मंगलवार को 2.25 करोड़, बुधवार को 1.50 करोड़, गुरुवार को भी करीब 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म ने शुक्रवार को भी 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बताया जाता है कि फिल्म की लागत 34-35 करोड़ है। फिल्म ‘रॉ’ को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में जैकी श्रॉफ ने खुफिया विभाग के प्रमुख का रोल किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और जैकी श्रॉफ के अलावा मौनी रॉय, सिकंदर खेर भी नज़र आएं।