नई दिल्ली। गूगल ने शानदार डूडल बनाकर आज एक प्रसिद्ध चित्रकार और हास्य व्यंग्य कलाकार सर जॉन टेनील को याद किया है। जी हां गूगल ने आज जॉन टेनील के एक मशहूर चरित्र की तस्वीर से उनका 200वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। लंदन में 28 फरवरी, 1820 को जन्मे टेनील को उनकी कलात्मक उपलब्धियों के लिए 1893 में नाइट की उपाधि दी गई थी। महज 20 साल की उम्र में एक हादसे में उन्होंने अपनी एक आंख की रोशनी खो दी थी। आइये जानते हैं सर जॉन टेनील के बारे में….
सर जॉन टेनील के बारे में….
बता दें कि गूगल डूडल में टेनील की सबसे प्रसिद्ध तस्वीर दिखाई गई है जो उन्होंने लुइस कैरोल के एलिस एडवेंचर इन वंडरलैंड स्टोरीज में उकेरी थी। इसके अलावा उनकी ‘थॉट द लुकिंग ग्लास’ कृति भी काफी मशहूर है।