1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-केजरीवाल सरकार बन गई ‘घोटालों की सरकार’, अब दिल्ली से होगा जाना

जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-केजरीवाल सरकार बन गई ‘घोटालों की सरकार’, अब दिल्ली से होगा जाना

अपने आप को बड़े राजनीतिक दल का दावा करने वाली पार्टियां भी रामलीला मैदान में जनसभा नहीं कर पाती हैं, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन इस मैदान में होता है। उन्होंने कहा कि, भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, कैडर बेस पार्टी है। हमने कहा पंच परमेश्वर, हर बूथ से पांच कार्यकर्ता आएगा तो ये हमारा पंच परमेश्वर सम्मेलन हो जाता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। BJP  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में पंच परमेश्वर सम्मेलन को संबोधित किया। ये रैली वैसे समय पर हुई जब दिसंबर में दिल्ली नगर निगम का चुनाव होने की संभावना है। इस रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि, जो राजनीतिक पार्टियां इतनी बड़ी संख्या में जनसभा नहीं कर पाती हैं, उतनी तो हमारे यहां कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो जाता है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

अपने आप को बड़े राजनीतिक दल का दावा करने वाली पार्टियां भी रामलीला मैदान में जनसभा नहीं कर पाती हैं, वहीं भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन इस मैदान में होता है। उन्होंने कहा कि, भाजपा एक वैचारिक पार्टी है, कैडर बेस पार्टी है। हमने कहा पंच परमेश्वर, हर बूथ से पांच कार्यकर्ता आएगा तो ये हमारा पंच परमेश्वर सम्मेलन हो जाता है।

जब हम कहते हैं बूथ समिति तो यही संख्या पांच लाख हो जाती है। ये ताकत अगर किसी में है तो वो भाजपा में है। भाजपा में आज लोकसभा में 302 एमपी हैं। राज्य सभा में 92 एमपी हैं, हमारे 1,395 विधायक हैं। देश के 18 राज्यों में NDA की सरकार है, जिसमें 12 में पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार है।

केजरीवाल पर साधा निशाना
जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, केजरीवाल कहते थे कि मैं शराब को बंद करूंगा, शराब बहुत बुरी चीज है, शराब की दुकानें कम करूंगा। लेकिन जब सरकार ने बैठे तो एक्साइज पॉलिसी बनाकर दिल्ली के मोहल्ले-मोहल्ले तक ठेके खोल दिए, घोटाले पर घोटाला किया। साथ ही कहा कि, ये वही लोग हैं जो लोकपाल बिल लेकर आने वाले थे, आज घोटालों पर घोटाला कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कमीशन के लिए जानी जाती थी, लेकिन केजरीवाल ने तो उसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

 

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...