1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा, दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है। इसी क्रम में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) 7 और 8 अगस्त को यूपी प्रवास के दौरान अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है। इसी क्रम में भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) 7 और 8 अगस्त को यूपी प्रवास के दौरान अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

बताया जा रहा है कि सात अगस्त को लखनऊ में सरकार व संगठन को चुनावी एजेंडा सौंपने के बाद 8 अगस्त को आगरा में चुनावी बिगुल बजाएंगे। बता दें कि, शविनार लखनऊ पहुंचने के बाद जेपी नड्डा (JP Nadda) इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे ​न​वनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इसके बाद विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन का गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा (BJP) मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (State President Swatantra Dev Singh) की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे।

पढ़ें :- जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ गृह मंत्रालय ने सीबीआई जांच को दी मंजूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...