1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Jungle Jalebi Benefits : जरूर करें जंगल जलेबी का सेवन,इन रोगियों के लिए भी है बेस्ट

Jungle Jalebi Benefits : जरूर करें जंगल जलेबी का सेवन,इन रोगियों के लिए भी है बेस्ट

जंगल में जलेबी। ये कोई सपने की बात नहीं ये हकीकत है। जंगलों में पाये जाने वाले एक फल को जंगल जलेबी कहा जाता है। इसका स्वाद स्वाद में मीठा होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Jungle Jalebi Benefits: जंगल में जलेबी। ये कोई सपने की बात नहीं ये हकीकत है। जंगलों में पाये जाने वाले एक फल को जंगल जलेबी कहा जाता है। इसका स्वाद स्वाद में मीठा होता है। सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जंगल जलेबी का पेड़ कांटेदार झाड़ियों की तरह होता है। देखने में यह फल जलेबी की तरह टेढ़ा-मेढ़ा होता है, शायद इसलिए इसे जंगल जलेबी कहा जाता है।मुंह में डालते ही जंगल जलेबी घुल जाती है और मीठा, कैसला स्वाद देती है।।

पढ़ें :- Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों के मौसम में सत्तू पेट में ठंडक पहुंचाता है , तापमान कंट्रोल रहता है

 पोषक तत्व
जंगल जलेबी कई पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें Vitamin C, Protein, Fat, Carbohydrate, Calcium, Potassium, Phosphorus, Iron, Thiamine, राइबोफ्लेविन जैसे कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करती है। इम्यूनिटी बूस्ट होने से आप कई तरह के रोगों, इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं। विटामिन सी एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट की तरह शरीर में एक्ट करता है, जिससे शरीर की क्षमता कई तरह के नुकसानदायक फ्री रैडिकल्स से लड़ने के खिलाफ बढ़ जाती है।

जंगल जलेबी पेट की सेहत को भी दुरुस्त रखती है । इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होता है। पेट संबंधित कई रोगों से बचाव हो सकता है।

पढ़ें :- Lassi In Summer : गर्मियों लिए उत्तम ईंधन का काम करती है मीठी लस्सी , जानें इसके फायदे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...