1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री बनते ही हैक हो गया सिंधिया का फेसबुक अकाउंट, टाइमलाइन पर चलने लगा कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो

केंद्रीय मंत्री बनते ही हैक हो गया सिंधिया का फेसबुक अकाउंट, टाइमलाइन पर चलने लगा कांग्रेस की तारीफ वाला वीडियो

मोदी कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद हड़कंप मच गया। हैकरों ने केंद्रीय मंत्री के फेसबुक पेज पर एक पुराना वीडियो भी पोस्ट कर​ दिया, जिसमें वो कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट विस्तार में मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक अकाउंट हैक होने के बाद हड़कंप मच गया। हैकरों ने केंद्रीय मंत्री के फेसबुक पेज पर एक पुराना वीडियो भी पोस्ट कर​ दिया, जिसमें वो कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

पोस्ट वायरल होते ही सिंधिया की आईटी टीम हरकत में आ गई और अकाउंट को तुरंत रिकवर कर लिया। वीडियो को रात में ही हटा दिया गया। वहीं, यह जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का अकाउंट किसने हैक किया है। एक्सपर्ट की टीम यह पता लगाने में जुटी है।

बता दें कि, बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इसके बाद उन्हें नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। इसके बाद करीब 1 बजे हैकरों ने केंद्रीय मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। उनके पेज पर कांग्रेस की तारीफ करते हुए डाला गया वीडियो वायरल भी हो गया।

वहीं, इस मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाना ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की फेसबुक आइडी हैक करने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब आइडी को हैक करके पुराने वीडियो एवं फोटो डालने वाले आरोपी की खोज जारी है।

 

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...