1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kachche Sut Ke Upay : बिगड़े काम बनाने के लिए करें कच्चे सूत का उपाय, बनने लगते हैं व्यापार में उन्नति के योग

Kachche Sut Ke Upay : बिगड़े काम बनाने के लिए करें कच्चे सूत का उपाय, बनने लगते हैं व्यापार में उन्नति के योग

जीवन में सब कुछ ठीक चलता रहे इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kachche Sut Ke Upay : जीवन में सब कुछ ठीक चलता रहे इसके लिए लोग तरह तरह के उपाय करते है। जीवन यात्रा में ऐसा समय भी आ जाता है जब काम विगड़ने लगते है, व्यवसाय में घाटा लगने लगता है, भविष्य में संकट साफ साफ दिखाई देने लगता है तो ऐसा समय काटना भारी पड़ जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कच्चे सूत के उपायों के बारे में बताया गया है। कच्चे सूत को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। इसे करने से आपको अवश्य ही लाभ होगा। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

व्यवसाय में फायदे के लिए
अगर व्यवसाय मंदा चल रहा है या ठप पड़ा हो, और कोशिश करने के बाद भी लाभ नहीं हो रहा तो कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर बिजनेस की जगह पर रख दें। इससे व्यापार में उन्नति के योग बनने लगते हैं।

काम बनाने के लिए
बुधवार को गणपति की वंदना करें और फिर एक कच्चा  सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें और फिर गणपति के चरणों में रख दें। इसके बाद कच्चे सूत को अपने पर्स में रख लें। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और गणपति की कृपा से जातक को उन्नति मिलती है।

शनि देव की साढ़ेसाती से भी मिलेगी राहत
जिनके जीवन में शनि देव की साढ़ेसाती चल रही हो वे शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र को जाप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। साथ ही एकाक्षरी मंत्र – ‘ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जाप करते रहें।’ ऐसा करने से साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...