1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुण्यतिथि पर याद किये गए राम मंदिर आंदोलन के महानायक कल्याण सिंह , अर्पित की गई भावपूर्ण पुष्पांजलि  

पुण्यतिथि पर याद किये गए राम मंदिर आंदोलन के महानायक कल्याण सिंह , अर्पित की गई भावपूर्ण पुष्पांजलि  

पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 21 अगस्त की पूर्व संध्या पर  गोमतीनगर विस्तार सिटी मांटेसरी स्कूल प्रेक्षागृह में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भावुक हो गए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 21 अगस्त की पूर्व संध्या पर  गोमतीनगर विस्तार सिटी मांटेसरी स्कूल प्रेक्षागृह में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भावुक हो गए। उन्होंने स्व. कल्याण सिंह के साथ बिताए समय को याद करते कहा कि वह निर्भय और सच बोलने के आदी थे। मेरे कहने के बावजूद अदालत में झूठ बोलने को तैयार नहीं हुए ।

पढ़ें :- एसएसबी के पूछताछ के बाद इंडोनेशिया की महिला को वापस नेपाल भेज गया -

पूर्व राज्यसभा सदस्य विनय कटियार भी संबोधन के दौरान संजीदा हो गए। कहा कि कल्याण सिंह के समय की पूरी टीम सामने बैठी है, लेकिन वह नहीं हैं। वह बेबाक वक्ता थे, इसलिए कोई उनसे नाराज तो कोई खुश होता। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम लखनवी शाम कल्याण सिंह के नाम के  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में संगीतकार मनोज मुंतशिर ने  प्रस्तुति दिया।  पुष्पांजलि कार्यक्रम में अयोध्या आंदोलन से जुड़े कारसेवकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर  अधिवक्ता कैप्टन सुभाष चंद्र ओझा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहे। यह आयोजन श्रद्धेय कल्याण सिंह सनातन सेवा स्मृति न्यास की ओर से किया गया। इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष प्रशांत भाटिया और अन्य पदाधिकारियों ने संघ लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...