1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kalyan Singh Last Rites : कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

Kalyan Singh Last Rites : कल्याण सिंह पंचतत्व में विलीन, वैदिक रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार जिले के गंगा नदी के नरौरा घाट (Narora Ghat of river Ganges) कर दिया गया। कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को मुखाग्नि उनके पुत्र राजवीर सिंह ने दी। बता दें कि बीते 21 अगस्त को कल्याण सिंह का निधन राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट संस्थान में हो गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार जिले के गंगा नदी के नरौरा घाट (Narora Ghat of river Ganges) कर दिया गया। कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को मुखाग्नि उनके पुत्र भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने दी। बता दें कि बीते 21 अगस्त को कल्याण सिंह का निधन राजधानी लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट संस्थान में हो गया था। 89 साल के कल्याण सिंह पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

पढ़ें :- रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रार का विवाद खत्म होने की जगह और बढ़ा, उपकुलसचिव ही संभालेंगीं चार्ज

कल्याण सिंह (Kalyan Singh)  के अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता शामिल  समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

आर्य समाज के 21 पंडित वैदिक रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कराया गया। गंगा नदी से कलश में जल भरकर पार्थिव शरीर को स्नान कराया गया। मुख्य पुरोहित चंद्र पाल आर्य ने बताया कि 20 किलो चंदन की लकड़ी, 5 क्विंटल आम की लकड़ी, 50 किलो केसर कपूर और अन्य औषधियों की सामग्री, 60 किलो घी से अंतिम संस्कार की वैदिक विधि विधान से प्रकिया पूरी की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...