HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Kamaal R. Khan का नया कारनामा, ताजमहल को तोड़ने को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

Kamaal R. Khan का नया कारनामा, ताजमहल को तोड़ने को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) अपने विवादित बयानो को लेकर  सुर्खियों में बने रहतें हैं। वहीं केआरके ने एक नया विवाद मोल ले  लिए हैं आपको बता दें, हाल ही में ताजमहल को लेकर काफी विवाद उठा है, जिसके बाद केआरके (KRK) ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी  बेबाक राय दे दी है, और ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान (Kamaal R. Khan) अपने विवादित बयानो को लेकर  सुर्खियों में बने रहतें हैं। वहीं केआरके ने एक नया विवाद मोल ले  लिए हैं आपको बता दें, हाल ही में ताजमहल को लेकर काफी विवाद उठा है, जिसके बाद केआरके (KRK) ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर अपनी  बेबाक राय दे दी है, और ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- स्वास्थ्य में भ्रष्टाचार के चलते मंत्री/ प्रमुख सचिव की शिकायत पहुंची लोकायुक्त तक, अब होगी सबकी जांच!

आपको बता दें, ताजमहल विवाद पर केआरके (Kamaal R. Khan Tweet) के एक ट्वीट ने जंग छेड़ दी है। केआरके (KRK) का कहना है कि ताजमहल को जल्द ही ध्वस्त करना चाहिए। केआरके ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) कहे कि लाल किला भी एक मंदिर (Red Fort also a temple) था। तो उन्हें बहुत खुशी होगी। केआरके (KRK) के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया है और बीजेपी ने उन्हें इस ट्वीट की एवज में घेर लिया है।

पढ़ें :- बाल विवाह मुक्त भारत बनाने में धर्मगुरु व नागरिक समाज संगठन करें सहयोग : केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार

वहीं दूसरे ट्वीट में केआरके (Kamaal R. Khan)  ने लिखा,’ताजमहल को गिराकर मंदिर बनाने के लिए विहिप इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) गया। बहुत खूब, मैं इस पर विहिप का पूरा समर्थन करता हूं। और ये होना ही चाहिए और जल्दी होना चाहिए।’ केआरके (Kamaal R. Khan) के इस ट्वीट पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल किए जा रहें हैं।

आपको बता दें, केआरके (KRK) यहीं नहीं रुके बल्कि एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आज अगर आप देश में बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति बनना चाहते हैं तो BJP में शामिल हो जाएं और विपक्षी नेताओं को गाली देना शुरू कर दें। भाजपा (BJP) आपको पुलिस कोर्ट से बचाने की गारंटी देगी और आपको वाई श्रेणी की सुरक्षा (Y class security) भी प्रदान करेगी।’

पढ़ें :- Samrajya Teaser Release: Vijay Deverakonda की फिल्म 'साम्राज्य: किंगडम' का टीजर रिलीज

ऐसा पहली बार नहीं है कि कमाल आर खान (Kamaal R. Khan Film Review) ने कोई विवादित ट्वीट किया हो। कमाल खान अक्सर अपने ट्विटर पर जहर उगलते नजर आते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...