1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कंगना रनौत ने छेड़ी नई बहस, बोलीं- ‘इंडिया’ का नाम गुलामी का प्रतीक, बदलकर किया जाए ‘भारत’

कंगना रनौत ने छेड़ी नई बहस, बोलीं- ‘इंडिया’ का नाम गुलामी का प्रतीक, बदलकर किया जाए ‘भारत’

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह किसी न किसी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार रख देती हैं, जिसके बाद विवाद बढ़ जाता है। हाल ही में कंगना रनौत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ‘पंगा गर्ल’ कंगना रनौत फिल्मों के साथ- साथ सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर वह किसी न किसी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार रखती हैं, जिसके बाद विवाद बढ़ जाता है। हाल ही में कंगना रनौत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है। कंगना ने कहा है कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए। इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है।

पढ़ें :- Nysa Devgan Birthday Special: न्यासा देवगन के 21वें बर्थडे पर मम्मी काजोल और पापा अजय ने शेयर की स्पेशल पोस्ट

कू ऐप पर ये बात कहने के बाद कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इसे शेयर किया है। कंगना रनौत ने हाल ही में देसी कू प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना शुरू किया है। कू ऐप पर ‘इंडिया’ और ‘भारत’ पर दिए बड़े बयान के बाद उन्होंने इसको अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।

उन्होंने कहा कि भारत तभी उठ सकता है, जब उसकी जड़ें प्राचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान में हों। जो हमारी महान सभ्यता की आत्मा है। विश्व हमारी ओर देखेगा और हम एक विश्व नेता के रूप में उभरेंगे। यदि हम शहरी विकास में उच्च स्तर पर जाते हैं, लेकिन पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल नहीं हैं। वेदों, गीता और योग में गहराई से निहित हैं, तो क्या हम इस दास नाम ‘इंडिया’ को ‘भारत’ में तब्दील कर सकते हैं।

अपनी पोस्ट में उन्होंने भारत- इंडिया के बीच का अंतर बताया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘ये एक संस्कृत शब्द है। भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है। भारत तभी आगे बढ़ सकता है, जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। कंगना ने सभी से वेदों, गीता और योग की तरफ जुड़ने की अपील की है।

कंगना ने आगे लिखा- हर नाम में एक कंपन होता है और अंग्रेज यह जानते थे कि उन्होंने न केवल स्थानों को बल्कि लोगों और महत्वपूर्ण स्मारकों को भी नए नाम दिए। हमें अपना खोया हुआ गौरव वापस पाना होगा, आइए ‘भारत’ नाम से शुरुआत करें।

पढ़ें :- Saba Azad Pic: एब्स फ्लॉन्ट करती दिखी सबा आजाद, क्रॉप टॉप में शेयर की हॉट तस्वीर

बता दें कि अपनी एक्टिंग से ज्यादा इन दिनों कंगना रनौत अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने प्रोडक्शन में डिजिटल डेब्यू भी किया है। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म थलाइवी, तेजस और धाकड़ में वह जल्द नजर आने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...