1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sushant Singh Rajput Birthday : कंगना ने शेयर की सुशांत की तस्वीर, बोलीं- ‘आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई’

Sushant Singh Rajput Birthday : कंगना ने शेयर की सुशांत की तस्वीर, बोलीं- ‘आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई’

Sushant Singh Rajput Birthday : बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है। सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब डेढ़ साल हो गए हैं, लेकिन फैंस के दिल में उनकी याद आज भी ताजा है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी सुशांत के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Goa Film Festival Pankaj Deva : गोवा फिल्म महोत्सव में यूपी का परचम, 75 क्रिएटिव माइंड्स में चुने गए पंकज देवा

सुशांत की एक तस्वीर साझा कर कंगना रनौत लिखती हैं, ‘आसमान के चमकते सितारे को जन्मदिन की बधाई’। कंगना की इस स्टोरी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। सोशल मीडिया पर किसी के आंसू छलक रहे हैं तो कोई कह रहा है इतनी भी क्या जल्दी थी जाने की। एक यूजर ने सुशांत को बर्थडे विश करते हुए लिखा- किसी एक्टर के बर्थडे के लिए इतनी उत्सुकता कभी नहीं देखी। हमेशा प्रेरित करते रहने के लिए धन्यवाद SSR. एक अन्य यूजर ने लिखा- सुखी रहे जहां रहे। आप हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेंगे।

बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदे पर लटकते पाए गए थे। इस घटना ने पूरे देश को सकते में डाल दिया था। सुशांत की मौत के बाद कई एंगल सामने आए। कई लोगों ने तो सुशांत की मौत के लिए रिया चक्रवर्ती को जिम्मेदार ठहराया। सुशांत केस में मुंबई पुलिस से शुरू हुई जांच अभी तक सीबीआई के हाथ में है, लेकिन सुशांत सिंह की मौत के पीछे क्या वजह थी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया था
सुशांत की मौत के बाद कंगना रनौत ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दिग्गज निर्माता-निर्देशकों पर कुछ गंभीर आरोप लगाए जो कंगना के अनुसार सुशांत के आत्महत्या की वजह बनी। इस विवादित इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया है कि किस तरह फिल्मी दिग्गज नेपोटिज्म और पक्षपात के जरिए बाहर से आने वाले प्रतिभावान अभिनेताओं के लिए चुनौतीपूर्ण माहौल बनाते हैं। ताकि वो करियर में आगे न बढ़ पाएं। कंगना ने सुशांत की आत्महत्या को मर्डर बताया था।

पढ़ें :- पाक कलाकारों के भारत में बैन करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा-नहीं रखनी चाहिए इतनी छोटी सोच

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...