1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: 12 साल की बच्ची का बलात्कार कर जिंदा जलाया, घर से 200 मीटर दूरी पर मिली लाश

कानपुर: 12 साल की बच्ची का बलात्कार कर जिंदा जलाया, घर से 200 मीटर दूरी पर मिली लाश

कानपुर देहात से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। एक 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर के उसे जिंदा जला के मारा गया है। इस घटना को बुधवार की रात में अंजाम दिया गया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

कानपुर। कानपुर देहात से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।  यूपी बेटियों की सुरक्षा के हिसाब से देश का सबसे बेहतरीन राज्य कहा जा रहा है वहां एक 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर उसे जिंदा जला के मारा गया है। ऐसी घटनायें सरकार की कार्यशैली और कानून व्यवस्था की सच्ची तस्वीर हम सबके सामने पेश कर रही है।

पढ़ें :- Bihar Weather Update: हीट वेव को लेकर बिहार के 14 जिलों में येलो अलर्ट, कुछ जिलों में छिटपुट बारिश के आसार

घटना को बुधवार की रात में अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी होते ही वारदात वाली जगह पर पहुंच कर के एडीजी भानु भास्कर और पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने मामले को अपने संज्ञान में लिया है। गांव वालो से इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। गांव के लोगो और परिवार से बात करने के बाद जो बात पता चली है वो ये है कि लड़की रात को घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। ठीक बगल में लड़की की दादी भी सो रही थी।

लेकिन जब घर वाले सुबह में जगे तो लड़की वहां नहीं दिखी। घर वाले परेशान हो कर खोजबीन में लग गये। घर से थोड़ी दूर लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक जली हुई लाश मिली जो उसी बच्ची की थी। लड़की के तन पर कपड़े भी नहीं थे। जिस कारण ये अनुमान लगाया जा रहा ​है की बच्ची का बलात्कार कर उसे जिंदा जला दिया गया है। बच्ची को जलाने के लिए किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग किया गया है। अभी इससे जुड़ी कोई और जानकारी सामने नहीं आयी है। मामले की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...