1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Kanpur Violence: मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ विवादों से है इसका गहरा नाता

Kanpur Violence: मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ विवादों से है इसका गहरा नाता

कानपुर में शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जमकर पथराव किए। पुलिस को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। घरों की छतों से पथराव किए गए। हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद वहां पर मोर्चा संभालते हुए उद्रवियों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Kanpur Violence: कानपुर में शुक्रवार जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के दौरान उपद्रवियों ने जमकर पथराव किए। पुलिस को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया। घरों की छतों से पथराव किए गए। हजारों की संख्या में उपद्रवियों ने जमकर तांडव किया। हालांकि, पुलिस ने कुछ देर बाद वहां पर मोर्चा संभालते हुए उद्रवियों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

वहीं, इस हिंसा का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी  (Hayat Zafar Hashmi) बताया जा रहा है, जिसकी धर पकड़ के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गईं थीं। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, हयात जफर हाशमी  (Hayat Zafar Hashmi) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और वह पहले भी कई बार लोगों को उकसा कर उपद्रव करवा चुका है।

बताया जा रहा है कि सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी हयात जफर हाशमी काफी ​सक्रिय था। पुलिस सूत्रों मानना है कि इस हिंसा के पीछे कई और लोग शामिल हैं, जो भीड़ को जुटाने और उनको उकसाकर बवाल कराए। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया भी अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के कई अन्य विंग ने भी गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...