1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Randhir Kapoor का बर्थडे सेलिब्रेट करने पर ट्रोल हुई कपूर फैमिली, एक्टर ने दी सफाई

Randhir Kapoor का बर्थडे सेलिब्रेट करने पर ट्रोल हुई कपूर फैमिली, एक्टर ने दी सफाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 नई दिल्ली: बीते कुछ दिनो पहले कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हो गया था। आपको बता दें, कपूर परिवार ने एक दिन पहले बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रणधीर कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

पढ़ें :- 'Thank You God' song launch: ध्वनि भानुशाली का नया सॉन्ग 'थैंक यू गॉड' हुआ लॉन्च

इसके लिए पूरे परिवार को निशाने पर लिया गया। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दिग्गज एक्टर राजीव कपूर की मौत के पांच दिन भी पूरे नहीं हुए और ये लोग बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

इस पार्टी में करीना कपूर खान, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और परिवार के अन्य सदस्य समेत परिवार के करीबी लोग शामिल हुए।रणधीर कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई।

लेकिन इस पार्टी सेलिब्रेशन के लिए पूरा कपूर परिवार लोगों के निशाने पर आ गया है। सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की आलोचना की जा रही है। रणधीर कपूर दिवंगत राज कपूर के सबसे बड़े बेटे और दिवंगत ऋषि कपूर और राजीव कपूर के बड़े भाई हैं।

ट्रोल होने पर होने पर रणधीर कपूर ने  स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा, ”घर में कोई पार्टी नहीं हुई। बस एक छोटी मीटिंग हुई है। एक शोकसभा हुई। यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। हम मेरे छोटे भाई को मिस कर रहे हैं। उसके निधन से पूरा परिवार दुखी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...