1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कर्नाटक बीजेपी के मंत्री वी सोमन्ना ने अपनी समस्या बताने आई महिला को जड़ा थप्पड़

कर्नाटक बीजेपी के मंत्री वी सोमन्ना ने अपनी समस्या बताने आई महिला को जड़ा थप्पड़

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कर्नाटक के एक मंत्री को शनिवार को एक कार्यक्रम में एक महिला को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया।

By प्रिया सिंह 
Updated Date
Karnataka Minister Slaps Woman: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कर्नाटक के एक मंत्री को शनिवार को एक कार्यक्रम में एक महिला को थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद किया गया। जिसके बाद से इनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मंत्री जमीन का मालिकाना हक के कागज बांट रहे थे। इसी दौरान महिला फरियाद लेकर मंत्री के पास पहुंची थी। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री भाजपा के वी सोमन्ना, चामराजनगर जिले के हंगला गांव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भूमि का स्वामित्व वितरित करने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद से  फरियाद लेकर पहुंची एक महिला उनके पास पहुंची। महिला के मुताबिक, उसने अपने फरियाद के संबंध में कई बार शिकायतें की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...