1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष का Rahul Gandhi पर विवादित बयान, उनको बताया- ड्रग पेडलर और एडिक्ट

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष का Rahul Gandhi पर विवादित बयान, उनको बताया- ड्रग पेडलर और एडिक्ट

कर्नाटक ( Karnataka) में आगामी 30 अक्टूबर को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस (Congress) व बीजेपी (BJP) दोनों दलों में सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं गंवाना चाह रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक ( Karnataka) में आगामी 30 अक्टूबर को दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इससे पहले कांग्रेस (Congress) व बीजेपी (BJP) दोनों दलों में सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर कीचड़ उछालने का कोई मौका नहीं गंवाना चाह रहे हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

अब कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी को ड्रग पेडलर और एडिक्ट बताया है। नलीन कुमार कतील ने कहा कि कौन हैं राहुल गांधी? मैं ये नहीं कह रहा हूं, मीडिया में आया था कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ड्रग पेडलर और एडिक्ट (Drug Peddler and Addict) हैं। वो पार्टी नहीं चला सकते हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नलीन कुमार कतील (BJP state president Naleen Kumar Kateel) के इस बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरा मानना है कि हमें राजनीति में सभ्य और सम्मानजनक होना चाहिए। यहां तक कि अपने विरोधियों के प्रति भी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भाजपा अपने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी पर की गई अपमानजनक और असंसदीय टिप्पणियों के लिए माफी मांगेगी।

बता दें कि इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को लेकर विवादित ट्वीट किया था। हालांकि भारी आलोचना के बाद ट्वीट हटा लिया था। इस ट्वीट में पीएम मोदी को अंगूठाछाप या अशिक्षित बताया गया था। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार( Karnataka Congress President DK Shivakumar) ने स्वीकार किया था कि राजनीतिक क्षेत्र में यह टिप्पणी सभ्य और संसदीय भाषा के खिलाफ है। इस पर खेद जताते हुए उन्होंने इसे वापस लेने की जानकारी दी। कन्नड़ भाषा में किए गए इस ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि कांग्रेस ने स्कूल बनवाए। मोदी ने पढ़ाई नहीं की। वयस्कों की शिक्षा के लिए योजना लेकर आए, तब भी उन्होंने पढ़ाई नहीं की। भीख मांगने पर रोक है, लेकिन भीख मांगकर आसान जीवन जाने वाले लोगों को भिखारी बना रहे हैं। देश ‘अंगूठा छाप मोदी’ की वजह से भुगत रहा है।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...