1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 27 अप्रैल से 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने 27 अप्रैल से 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान

कर्नाटक में मंगलवार से 27 अप्रैल से 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है। कर्नाटक के सीएम ने कहा कि राज्य में मंगलवार रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु। कर्नाटक में मंगलवार से 27 अप्रैल से 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की है। कर्नाटक के सीएम ने सोमवार को  कहा कि राज्य में मंगलवार रात 9 बजे से अगले 14 दिनों के लिए कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक अनुमति है। सुबह 10 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएंगी। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी। किराना, दूध और सब्जी की दुकानें सुबह 6 से 10 बजे यानी सिर्फ चार घंटे के लिए खोली जाएंगी। सीएम ने कहा कि इस दौरान सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Post Mortem : मुख्तार अंसारी का पोस्‍टमार्टम शुरू, गाजीपुर के काली बाग में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,19,272 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,43,04,382 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 28,13,658 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

24 घंटे में कोरोना ने ली 2812 लोगों की जान

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,52,991 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 2812 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,95,123 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है।

पढ़ें :- 'AI का मैजिक टूल के रूप में प्रयोग बहुत बड़ा अन्याय,' Bill Gates से बोले PM Modi
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...