1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election 2023: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-इनको हर बात में वोटबैंक की राजनीति दिखती है

Karnataka Election 2023: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-इनको हर बात में वोटबैंक की राजनीति दिखती है

जब भारत का डिफेंस सेक्टर मजबूत होना शुरू हुआ तो कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर बनाने की फैक्ट्री लगी। जब भारत दुनिया में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बना तो कर्नाटक स्टार्टअप का कैपिटल बना। जब भारत में रेलवे का काम कई गुना तेज हुआ तो कर्नाटक में रेलवे का काम तेज हुआ। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जेडीएस पर जमकर निशाना साधा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा 2023 को लेकर सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक के लोगों के लिए ये चुनाव नया इतिहास रचने का चुनाव है। ये चुनाव कर्नाटक को पूरे देश का नंबर-1 राज्य बनाने का चुनाव है…और मुझे इस बात की खुशी है कि इस महायज्ञ के लिए कर्नाटक के लोगों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर ही भरोसा किया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, पीएम मोदी बोले-इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं

उन्होंने कहा कि, जब भारत का डिफेंस सेक्टर मजबूत होना शुरू हुआ तो कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर बनाने की फैक्ट्री लगी। जब भारत दुनिया में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बना तो कर्नाटक स्टार्टअप का कैपिटल बना। जब भारत में रेलवे का काम कई गुना तेज हुआ तो कर्नाटक में रेलवे का काम तेज हुआ। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जेडीएस पर जमकर निशाना साधा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, कर्नाटक का ऐसा कोई कोना नहीं जहां हमारी समृद्ध विरासत के दर्शन ना होते हों, लेकिन कांग्रेस और इनके सहयोगी जेडीएस की सरकारों ने इस विरासत का कदम-कदम पर अपमान किया। हमारी आस्था, हमारी धरोहरों को भी वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति में देखा गया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लोग पूरे लिंगायत समाज को अपशब्द कहते हैं, ओबीसी समाज को अपशब्द कहते हैं। इनको हर बात में वोटबैंक की राजनीति ही दिखती है। बजरंग बली को लेकर भी कांग्रेस ने जो किया, उसके पीछे तुष्टिकरण की ही राजनीति है।

इसके साथ ही कहा कि, कांग्रेस, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लाखों कन्नड़ स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर रही है। कांग्रेस ने भाई-भाई बांट दिया। कांग्रेस ने राज्यों को आपस में लड़ाया। कांग्रेस ने देश में जाति और सांप्रदायिक आग भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...