1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की मतणना अंतिम चरण में चल रही है। रूझानों में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीएस 20 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। वहीं, रूझानों में साफ हो गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकारी बनाने जा रही है। कर्नाटक की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को बधाई दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की मतणना अंतिम चरण में चल रही है। रूझानों में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 64 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीएस 20 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। वहीं, रूझानों में साफ हो गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकारी बनाने जा रही है। कर्नाटक की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को बधाई दी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में पहले चरण की 102 सीटों पर थमा प्रचार, मतदान 19 अप्रैल को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पार्टी को बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ इसके साथ ही कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कर्नाटक चुनाव में हमारा समर्थन किया है। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं। हम आने वाले समय में और भी अधिक जोश के साथ कर्नाटक की सेवा करेंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : पहले चरण में यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर प्रचार का शोर थमा,19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

कांग्रेस 119 सीटें जीती, 17 पर आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 119 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 17 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 55 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 9 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीएस 18 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि दो सीटों पर आगे है।

पढ़ें :- आचार संहिता लागू होने के बाद से मैदान में खुलकर खेल रही हैं मायावती, बीजेपी व NDA गठबंधन के होश फाख्ता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...