1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Karnataka Results 2023: प्रियंका गांधी बोलीं-कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया उन्हें एक ऐसी राजनीति चाहिए, जहां उनके मुद्दों पर बात हो

Karnataka Results 2023: प्रियंका गांधी बोलीं-कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया उन्हें एक ऐसी राजनीति चाहिए, जहां उनके मुद्दों पर बात हो

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत करके कहा कि, 'मैं कर्नाटक की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं। कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया है कि उन्हें एक ऐसी राजनीति चाहिए, जहां उनके मुद्दों पर बात हो। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने की राजनीति अब काम नहीं करेगी'।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Karnataka Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की मतणना अंतिम चरण में चल रही है। रूझानों में कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 65 सीटों पर आगे है। वहीं, जेडीएस 19 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं। वहीं, रूझानों में साफ हो गया है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कर्नाटक में मिली जीत पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से लगातार बधाई दी जा रही है।

पढ़ें :- पीएम मोदी का ग़रीब विरोधी चेहरा देश के सामने हो गया बेनक़ाब : सुप्रिया श्रीनेत

इस बीच प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत करके कहा कि, ‘मैं कर्नाटक की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं। कर्नाटक की जनता ने दिखा दिया है कि उन्हें एक ऐसी राजनीति चाहिए, जहां उनके मुद्दों पर बात हो। कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने साबित कर दिया है कि ध्यान भटकाने की राजनीति अब काम नहीं करेगी’।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटका की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटका की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है। कर्नाटका कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई। कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटका की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी’।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...