मुम्बई। प्यार का पंचनामा मूवी से सुर्खियां बटोरने वाले बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की पति पत्नी और वो फिल्म ने एकबार फिर धमाल मचा दिया है। पहले ही हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स आफिस में तगड़ी कमाई की है। एक हफ्ते में ही फिल्म 50 करोड़ के पार पंहुच चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म में पति पत्नी और वो की कहानी खूब पसंद आ रही है।
When numbers do the talking… #PatiPatniAurWoh emerges a winner… Week 2 – when it faces multiple new films – is crucial… Fri 9.10 cr, Sat 12.33 cr, Sun 14.51 cr, Mon 5.70 cr, Tue 5.35 cr, Wed 4.62 cr, Thu 4.36 cr. Total: ₹ 55.97 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) December 13, 2019
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की सभी फिल्मो में इस फिल्म ने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई की है। इससे पहले उनकी लुकाछुपी ने पहले हफ्ते में 53.70 करोड़, सोनू के टीटू के स्वीटी ने 45.94 करोड़ और प्यार का पंचनामा ने 39.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं एक हफ्ते में पति पत्नी और वो ने 55.97 करोड़ का कलेक्शन किया है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 100 करोड़ के आस पास पंहुच सकती है।
#KartikAaryan versus #KartikAaryan… *Week 1* biz…
2019: #PatiPatniAurWoh ₹ 55.97 cr
2019: #LukaChuppi ₹ 53.70 cr
2018: #SonuKeTituKiSweety ₹ 45.94 cr
2015: #PyaarKaPunchnama2 ₹ 39.25 cr#India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) December 13, 2019
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा- पति पत्नी और वो की कमाई जारी है। मूवी बीते शुक्रवार को रिलीज हुई थी और पहले दिन 9.10 करोड़, शनिवार को 12.33 करोड़, रविवार को 14.51 करोड़, सोमवार को 5.70 करोड़, मंगलवार को 5.35 करोड़, बुधवार को 4.62 करोड़, गुरुवार को 4.36 करोड़ की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म का टोटल कलेक्शन 55.97 करोड़ हो गया है।
आपको बता दें कि पति पत्नी और वो फिल्म मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनीं है। पति पत्नी और वो लखनऊ के अभिनव उर्फ चिंटू त्यागी (कार्तिक आर्यन) की कहानी है। चिंटू की शादी वेदिका त्रिपाठी (भूमि पेडनेकर) से होती है। दोनों की शादी को 3 साल पूरे हो जाते हैं और धीरे धीरे दोनो में मतभेद शुरू हो जाते हैं। इस बीच चिंटू की जिंदगी में ग्लैमरस तपस्या सिंह (अनन्या पांडे) की एंट्री हो जाती है, जो कि लखनऊ में बिजनेस करने के लिए आती हैं। तपस्या के आने के बाद चिंटू उनके प्यार में पड़ जाते हैं और फिर कई ट्विस्ट आ जाते हैं।