1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. कार्तिक माह 2021: कार्तिक में इन नियमों का करें पालन, धन की देवी मां लक्ष्‍मी धरती पर विचरण करने आती हैं

कार्तिक माह 2021: कार्तिक में इन नियमों का करें पालन, धन की देवी मां लक्ष्‍मी धरती पर विचरण करने आती हैं

हिन्दू धर्म में कार्तिक माह को बहुत ही शुभ और पवित्र महीना माना जाता है। इस साल कार्तिक माह की शुरुआत 21 अक्टूबर 2021 से  हो रही है जिसका समापन 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

कार्तिक माह: हिन्दू धर्म में कार्तिक माह को बहुत ही शुभ और पवित्र महीना माना जाता है। इस साल कार्तिक माह की शुरुआत 21 अक्टूबर 2021 से  हो रही है जिसका समापन 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के साथ होगा। कार्तिक महीने में स्नान दान और उपवास करने से सभी कष्टों से मुक्ति बहुत आसानी से मिल जाती है। इस महीने में भगवान शिव और विष्णु तथा कार्तिकेय और तुलसी की सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।स्कंद पुराण में कार्तिक महीने के महत्त्व को बताते हुए कहा गया है कि जिस तरह से वेद के समान कोई शास्त्र, गंगा के समान कोई तीर्थ और सतयुग के समान कोई युग नहीं है। उसी तरह कार्तिक मास के समान कोई माह नहीं होता।

पढ़ें :- 19 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग आय से अधिक खर्च करने से बचें, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

कार्तिक महीने में तुलसी का पौधा लगाना, उसकी पूजा करना समृद्धि बरसाता है। ऐसा करने से विवाह संबंधी परेशानियां दूर होती हैं, साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

– इस महीने दीपदान जरूर करें। इसके लिए नदी, तालाब और घर के एक कोने में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करना बहुत शुभ होता है।
– कार्तिक महीने में शरीर पर तेल न लगाएं। बल्कि मौसम बदलने के साथ रूखी त्‍वचा को नमी देने के लिए नरक चतुदर्शी से तेल लगाना शुरू करें।
– इस महीने में उड़द, मूंग, मसूर, चना, मटर और राई नहीं खाना चाहिए।
– कार्तिक महीने को बहुत पवित्र माना गया है। इस महीने में ब्रह्मचर्य का पालन करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...