1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. करवा चौथ व्रत 2021: सुहागिन महिलाओं के लिए अति महत्वपूर्ण व्रतों में से एक करवा चौथ व्रत इस दिन है, जानें मुहूर्त

करवा चौथ व्रत 2021: सुहागिन महिलाओं के लिए अति महत्वपूर्ण व्रतों में से एक करवा चौथ व्रत इस दिन है, जानें मुहूर्त

हिंदू धर्म (Hindu Religion) में विवाहित स्त्रियों के लिए सभी व्रतों में करवा चौथ का व्रत सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता चली आ रही है कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

करवा चौथ व्रत 2021: हिंदू धर्म (Hindu Religion) में विवाहित स्त्रियों के लिए सभी व्रतों में करवा चौथ का व्रत सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता चली आ रही है कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। और सोलह श्रृंगार ((solah shrrngaar) ) करके अखंड सौभाग्य के लिए भगवान से कामना करती हैं।

पढ़ें :- Rang Panchami 2024 :  रंग पंचमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी को लगाएं गुलाल , वायुमंडल में उड़ाये रंग

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, करवा चौथ व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले उठकर सरगी (Sargi On Karwa Chauth) खाती हैं। इसके बाद दिनभर निर्जला उपवास रखती हैं। शाम के समय 16 ऋंगार करती हैं और करवा चौथ माता की पूजा की जाती है।

चंद्रमा निकलने के बाद दर्शन करके चांद को अर्घ्य दिया जाता है और करवा चौथ का पारण (Karwa Chauth Paran) किया जाता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है और इसे ही करवा चौथ कहा गया है। इतना ही नहीं करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक का अर्थ घड़ा होता है जिससे चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

करवा चौथ 2021 पूजा का समय

24 अक्टूबर 2021 को शाम 05:43 से लेकर 06:59 तक

पढ़ें :- Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि व्रत में इन बातों पर रखें ध्यान , माता-रानी को करें प्रसन्न

करवा चौथ 2021 पर कब होगा चंद्रोदय

24 अक्टूबर 2021 यानी करवा चौथ पर चांद रात को 08:07 पर उदय होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...