1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ की पूजा के समय करें ये आरती, शुभ फल की प्राप्ति होगी

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ की पूजा के समय करें ये आरती, शुभ फल की प्राप्ति होगी

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आज कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रख रहीं है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Karwa Chauth 2022: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।आज कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रख रहीं है। शाम को चंद्र दर्शन कर भगवान गणेश की पूजा का विधान है। करवा की  पूजा में भगवान को प्रसन्न करने के लिए भगवान की आरती करना अति आवश्यक है। आइये उन आरतियों के बारे में जाने जिनको करने से व्रत पूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद भी मिलता है।

पढ़ें :- Papamochani Ekadashi 2024 : पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की षोडशोपचार विधि से करें पूजा, जाने तिथि और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त : 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को सायंकाल 05:54 से लेकर 07:09 बजे
चंद्रोदय का समय : सायंकाल 08:09 बजे

भगवान गणेश की आरती

गणेश जी की आरती
जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
माथे सिंदूर सोहे,मूसे की सवारी॥
जय गणेश जय गणेश…

पढ़ें :- 29 मार्च 2024 का राशिफलः इन राशियों का रहेगा स्वास्थ्य ठीक, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश जय गणेश…

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत,निर्धन को माया॥
जय गणेश जय गणेश…

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती,पिता महादेवा॥
जय गणेश जय गणेश…

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश जय गणेश…

भगवान शिव की आरती

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

शिव जी की आरती
ओम जय शिव ओंकारा, ओम जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा॥
ओम जय शिव ओंकारा…

एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे॥
ओम जय शिव ओंकारा…

दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे॥
ओम जय शिव ओंकारा…

अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी॥
ओम जय शिव ओंकारा…

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे॥
ओम जय शिव ओंकारा…

कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता॥
ओम जय शिव ओंकारा…

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका॥
ओम जय शिव ओंकारा…

काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी॥
ओम जय शिव ओंकारा…

त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे॥
ओम जय शिव ओंकारा…

करवा मैया की आरती

करवा मैया की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।
ओम जय करवा मैया…

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।
ओम जय करवा मैया…

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।
ओम जय करवा मैया…

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।
ओम जय करवा मैया…

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया…

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...