1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी, बोले-भाजपा और एलडीएफ के बीच है गुप्त समझौता

केरल विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी, बोले-भाजपा और एलडीएफ के बीच है गुप्त समझौता

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के केरल में विवादों में घिरे होने के बावजूद इस पार्टी की आलोचना करने से बच रहे हैं। उन्होंने यहां कोयिलैन्डी के निकट एक जन सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोझिकोड। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के केरल में विवादों में घिरे होने के बावजूद इस पार्टी की आलोचना करने से बच रहे हैं। उन्होंने यहां कोयिलैन्डी के निकट एक जन सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

लेकिन उन्होंने कभी माकपा मुक्त भारत की बात नहीं की। यह भाजपा और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के बीच गुप्त समझौते का स्पष्ट सबूत है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ सरकार ने राज्य के मछुआरों को धोखा दिया। माकपा नीत एलडीएफ सरकार ने मछुआरों की पीठ में छुरा घोपा है। श्री गांधी ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे मछुआरों के प्रति राज्य सरकार का यह रवैया है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...