1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुराने बयान पर केशव मौर्य ने अखिलेश से पूछा सवाल

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पुराने बयान पर केशव मौर्य ने अखिलेश से पूछा सवाल

विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने समर्थन देने का ऐलान किया है। यशवंत सिन्हा के लखनऊ आगमन पर अखिलेश यादव ने स्वागत किया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में समर्थन का ऐलान किया। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने एक पुराने अखबार की कटिंग को ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव से सवाल पूछा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने समर्थन देने का ऐलान किया है। यशवंत सिन्हा के लखनऊ आगमन पर अखिलेश यादव ने स्वागत किया था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में समर्थन का ऐलान किया। इस बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने एक पुराने अखबार की कटिंग को ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव से सवाल पूछा है।

पढ़ें :- पहले चरण की वोटिंग आज: शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 1625 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीेएम में हो जायेगी कैद

उन्होंने कहा कि आप राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन दे रहे हैं उनके मुलायम सिंह यादव  (Mulayam Singh Yadav) पर दिए बयान को लेकर क्या कहेंगे? दरअसल, केशव मौर्य (Mulayam Singh Yadav) ने एक अखबार की कटिंग को इसके साथ शेयर किया है। इसमें यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) ने दावा किया कि मुलायम सिंह यादव आईएसआई एजेंट हैं।

यह आरोप उन्होंने तब लगाया था जब मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) देश के रक्षामंत्री थे और यशवंत सिन्हा भाजपा के नेता के तौर पर विपक्ष में थे।बता दें कि, एनएडीए ने राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, ज​बकि विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का ऐलान किए हैं।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...