1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 2022 LIVE : देश के इस राज्य में सबसे पहले पूर्ण चंद्र दिखेगा,राशियों पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव?

Chandra Grahan 2022 LIVE : देश के इस राज्य में सबसे पहले पूर्ण चंद्र दिखेगा,राशियों पर ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव?

Chandra Grahan 2022 LIVE : साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अब से कुछ देर बाद शुरू होने वाला है। यह ग्रहण दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, लेकिन देश में दिन होने के कारण चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारतीय समय के अनुसार जैसे ही शाम को चंद्रोदय होगा ग्रहण दिखाई देने लगेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 06 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। भारत में सबसे पहले पूर्वोत्तर राज्यों में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Vastu Tips : घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, घर में बढ़ेगी सुख समृद्धि

8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है और सूतक काल जारी है। ग्रहण भारत में ज्यादातर हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्र देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। ग्रहण से 09 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। यह ग्रहण आज मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लग रहा है।

12 राशियों पर जानें ग्रहण का प्रभाव

अब से कुछ घंटों के बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा जो शाम 06 बजकर 19 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी ग्रहण होता तो इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। सभी 12 राशियों पर इस ग्रहण का कैसा रहेगा प्रभाव इसका ज्योतिषीय विश्लेषण इस प्रकार है।

पढ़ें :- Vallabhacharya Jayanti 2024 : श्री वल्लभाचार्य जयंती के दिन करें भगवान श्री कृष्ण  की पूजा , बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और यूरोप के देशों में दिखाई देगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण पूर्वी क्षेत्रों के शहरों में ईटानगर, कोलकाता, पटना, रांची और गुवाहाटी पूर्ण चंद्र ग्रहण लेगा। वहीं बाकी जगहों पर आंशिक चंद्र ग्रहण लेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...