1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. खाकी की हैवानियत: शिकायत करने पहुंची महिला के साथ सब-इंस्पेक्टर ने 3 दिन किया रेप

खाकी की हैवानियत: शिकायत करने पहुंची महिला के साथ सब-इंस्पेक्टर ने 3 दिन किया रेप

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 दिनअलवर: जहां एक तरफ लोग महिला दिवस माना रहें हैं वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की इजात तार तार करने वालों की कमी नहीं है दरअसल, आए दिन महिलाओं और बच्चियों के  हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ये किसी एक शहर या गांव की बात नहीं है बल्कि ये समस्या पूरे देश में बढ़ती चली जा रही है। दरअसल राजस्थान के अलवर से एक ऐसी घटना सामने रही है जिसके बारे में सुन आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, एक महिला खड़ेली थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने गई थी। वहाँ तैनात सब-इंस्पेक्टर ने थाना परिसर में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।इस घटना के सामने आने के बाद जयपुर रेंज के IG और अलवर के SP ने पुलिस स्टेशन पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। दरअसल, 26 वर्षीय पीड़िता का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है, जिसे लेकर वो 2 मार्च 2021 को अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाने खेड़ली थाना पहुंची थीं।

आरोप है कि खेड़ली थाने में पदस्थ सेकेंड ऑफिसर भरत सिंह ने पीड़िता को पति से विवाद का निपटारा करवाने का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद वो थाना परिसर में ही स्थित आवास में पीड़िता को ले गया और वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि सब-इंस्पेक्टर यहीं नहीं रुके। उसने अगले दो दिन भी पीड़िता को बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता जब भी थाने में उक्त SI के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुँचती थी तो पुलिस टालमटोल कर उसे भगा देती थी। इस वजह से वो मामला नहीं दर्ज करा पा रही थी।

आरोपित SI की आयु 54 साल है। महिला का पति उसे डाइवोर्स देना चाहता था, जिसके बाद वो फ़रियाद लेकर थाने पहुँची थी। SI ने वादा किया था कि वो उसके पति के साथ मामले का निपटारा करवा देगा। 5 दिन पहले अरावली विहार थाने में पदस्थ एएसआई रामजीत गुर्जर के खिलाफ भी एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। फिलहाल आरोपी SI को गिरफ्तार कर लिया गया है और FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...