1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Khel Ratna Award 2021 Live : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों को खेल रत्न से किया सम्मानित

Khel Ratna Award 2021 Live : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा समेत इन खिलाड़ियों को खेल रत्न से किया सम्मानित

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को सबसे पहले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। इसके बाद खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Major Dhyan Chand Khel Ratna Award 2021: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को सबसे पहले नीरज चोपड़ा को मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। इसके बाद खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 62 खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज और नीरज चोपड़ा को भी सम्मानित किया गया है।

पढ़ें :- रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

इनको मिला खेल रत्न पुरस्कार

नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेजर ध्यानंचंद खेल रत्न से सम्मानित

पहलवान रवि कुमार को भी खेल रत्न से सम्मानित
मुक्केबाज लवलीना को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित
हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेस को भी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया
शूटर अवनी लेखरा को पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए खेल रत्न से सम्मानित
सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक में शानदरा प्रदर्शन किया था और उन्हें भी खेल रत्न पुरस्कार किया गया।
प्रमोद भगत ने भी पैरा खेलों में लगातार कमाल किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
निशानेबाज मनीष नरवाल ने पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें भी खेल रत्न से सम्मानित किया गया।
क्रिकेटर मिताली राज को भी खेल रत्न दिया
फुटबॉल खिलाड़ी सुनील क्षेत्री को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार दिया
हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को खेल रत्न से सम्मानित किया

इनको मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

पढ़ें :- राहुल गांंधी का PM मोदी पर निशाना, कहा-जो पैसा ‘हिंदुस्तानियों’ के दर्द की दवा बन सकता था उसे...

पीपी जोसेफ को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित
क्रिकेट कोच सरकार तलवार को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित
कबड्डी कोच असन कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित
तैराकी कोच डॉ. तपन कुमार भी द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित
एथलेटिक्स कोच राधाकऋष्णन नायर पी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित
मुक्केबाजी कोच संध्या गुरुंग को भी द्रोणाचाय पुरस्कार
हॉकी कोच प्रीतम सिवच को द्रोणाचार्य पुरस्कार
पैराशूटिंग कोच जयप्रकाश नौटियाल को भी द्रोणाचार्य पुरस्कार
टेबल टेनिस कोच सुब्रमण्यम रमन को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित

इनको मिला अर्जुन पुरस्कार

एथलेटिक्स खिलाड़ी अरविंदर सिंह को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
मुक्केबाज सिमरनजीत कौर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
क्रिकेटर शिखर धवन को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी मोनिका को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
मलखंभ खिलाड़ी हिमानी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
निशानेबाज अभिषेक वर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
कुश्ती खिलाड़ी दीपक पूनिया को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह को टोक्यो ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया
हॉकी खिलाड़ी रुपिंदरपाल सिंह को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी अमित रोहिदास को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी बीरेन्द्र लाखरा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी सुमित को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित
हॉकी खिलाड़ी नीलकांत शर्मा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित

बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर समारोह में नहीं हुए शामिल

बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर की मां का देंहात हो चुका है। इस वजह से वो आज खेल पुरस्कारों के वितरण समारोह में भाग नहीं लेंगे। शुक्रवार की रात उनकी मां का निधन होने के बाद वो वापस घर लौट गए हैं। उन्होंने 2020 पैरालिंपिक में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उनका नाम उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल है, जिन्हें खेल रतन पुरस्कार दिया जाएगा।

पढ़ें :- दलितों-पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस : CM Yogi

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...