नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस जो परेड होती है उसमें आजादी के बाद से लगातार परिवर्तन होता जा रहा है। आज देश में 70वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में देश की ये 65वीं परेड राजपथ पर आयोजित की गई। बता दें कि राजपथ पर होने वाली परेड 4 साल तक कहीं और आयोजित की जाती थी।
बता दें कि 1950 से लेकर 1954 तक गणतंत्र दिवस की परेड अलग—अलग स्थानों पर आयोजित की जाती थी। 26 जनवरी को होने वाली परेड का समय अब 90 मिनट होता है, लेकिन पहले ये समय 90 मिनट से ज्यादा था। पहले गणतंत्र दिवस पर 31 तोपों की सलामी दी गई थी, जिसके बाद निर्णय लिया गया।
साल 1955 में पहली बार राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई और उसके बाद से हर साल राजपथ पर परेड हो रही है।1955 के बाद से अब तक 8 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट तक जाती है।