1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. भारत में जल्द लॉन्च होगा Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

भारत में जल्द लॉन्च होगा Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर

भारत में जल्द ही  Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि आने वाली कुछ महिनों में कंपनी इसको पेश कर सकती है। इसके पहले यह अपडेट है कि कंपनी 26 मई से इसकी प्री-बुकिंग  शुरू कर रही है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में जल्द ही  Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा है कि आने वाली कुछ महिनों में कंपनी इसको पेश कर सकती है। इसके पहले यह अपडेट है कि कंपनी 26 मई से इसकी प्री-बुकिंग  शुरू कर रही है।

पढ़ें :- Xiaomi Electric Car : आ गई Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार , कंपनी ने साथ ही शुरू की डिलीवरी

बताया जा रहा है भारत में पहली बार किआ अपनी  इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी। इस मॉडल को सीबीयू रूट से लाया जाएगा जिसके बाद कंपनी इसे भारतीय प्लांट में असेंबल करेगी। इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को सिंगल, फुल-लोडेड वैरिएंट में पेश किया जाएगा।

Kia EV6 के बेस मॉडल में 58 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। Kia EV6 की इलेक्ट्रिक मोटर 167 hp तक की पावर और 349 Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसके मिड रेंज और टॉप एंड वेरिएंट्स में और भी पावरफुल मोटर लगी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी पहले साल में इसकी केवल 100 यूनिट्स ही बेची जाएंगी। फिर आगे जैसे-जैसे इसकी डिमांड बढ़ेगी तब उसी आधार पर इसका प्रोडेक्शन बढ़ाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...