आईपीएल 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था। पूरी टीम के साथ साथ ये सीजन टीम के आलराउंडर किरोन पोलार्ड को भी रास नहीं आया। किरोन जहां बैट और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके वहीं मुंबई की टीम से रिलीज किये गये भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ना सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन किया बल्कि गुजरात की टीम की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को खिताबी जीत भी दिलाई।
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 का सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब रहा था। पूरी टीम के साथ साथ ये सीजन टीम के आलराउंडर किरोन पोलार्ड को भी रास नहीं आया। किरोन जहां बैट और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके वहीं मुंबई की टीम से रिलीज किये गये भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ना सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन किया बल्कि गुजरात की टीम की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को खिताबी जीत भी दिलाई।
बता दें कि मुंबई इंडियंस टीम की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को रिटेन ना करके उनके ऊपर वेस्टइंडीज के आलराउंडर किरोन पोलार्ड को तरजीह दी थी। मुंबई इंडियंस के उपकप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने आईपीएल 2022 का समापन होने के कई दिन बाद MI के फैंस के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। किरोन पोलार्ड ने फैंस से कहा है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन में दमदार वापसी करेगी।
इसके अलावा पोलार्ड ने आईपीएल का 15वां सीजन वाली गुजरात टाइटन्स और टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी बधाई दी, जो पिछले सीजन तक मुंबई का हिस्सा थे। किरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, “जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो एक टीम के रूप में हमारे लिए और एक व्यक्ति के रूप में खुद के लिए एक निराशाजनक सीजन को देखता हूं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- India vs England T20 Match: तो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या होंगे टीम इंडिया के कप्तान! जानिए कारण...
हम गहराई से जानते हैं कि इससे कितना नुकसान हुआ है, लेकिन यह उस भावना, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत को पटरी से नहीं उतरा जो हर एक व्यक्ति ने लगाया था।” पोलार्ड ने आगे लिखा, “हमने निश्चित रूप से इस 2022 सीजन से बहुत कुछ सीखा है। क्या यह हमें एक टीम या व्यक्तियों के रूप में परिभाषित करता है, नहीं न। हम अपने सिर को ऊंचा रखते हुए इसके साथ आगे बढ़ते हैं, यह जानते हुए कि हमारे पास जीवन और चीजों को बदलने का अवसर है। मुंबई इंडियंस और प्रशंसक हम 2022 सीजन को अलविदा कहते हैं। हार्दिक पांड्या और गुजरात के दिग्गजों को बधाई। अच्छा किया अच्छा खेला।”