1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL से कीरोन पोलार्ड ने लिया संन्यास, अब नए भूमिका में आयेंगे नजर

IPL से कीरोन पोलार्ड ने लिया संन्यास, अब नए भूमिका में आयेंगे नजर

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने IPL से संन्यास ले लिया है। IPL में नहीं खेलने के संकेत तो इस लीग के पिछले सीजन में ही मिल गए थे। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है। आधिकारिक मुहर लगने के बाद ये साफ हो गया है कि वो IPL 2023 में खेलते नहीं दिखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने IPL से संन्यास ले लिया है। IPL में नहीं खेलने के संकेत तो इस लीग के पिछले सीजन में ही मिल गए थे। हालांकि, अब उन्होंने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है। आधिकारिक मुहर लगने के बाद ये साफ हो गया है कि वो IPL 2023 में खेलते नहीं दिखेंगे।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

हालांकि, अब वो नई भूमिका में नजर आएंगे। IPL 2023 में वो मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच की भूमिका में दिखेंगे। आईपीएल से संन्यास लेने की घोषणा उन्होंने ट्वीट कर बताई है। उन्होंने लिखा है कि, यह फैसला करना आसान नहीं था क्योंकि मैं कुछ और साल खेलना चाहता हूं, लेकिन मुंबई इंडियंस के साथ विचार-विमर्श के बाद मैंने अपने आईपीएल करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

मैं समझता हूं कि यह अविश्वसनीय फ्रेंचाइजी जिसने इतना कुछ हासिल किया है, उसे बदलने की जरूरत है और अगर मैं एमआई के लिए नहीं खेलूंगा तो मैं खुद को एमआई के खिलाफ खेलते हुए नहीं देख सकता। ‘एक बार एक एमआई हमेशा एक एमआई’।

पढ़ें :- मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बांदा डीएम को दी अर्जी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...