1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, रिकवरी की राह पर एक्ट्रेस

किरण खेर को हुआ ब्लड कैंसर, रिकवरी की राह पर एक्ट्रेस

किरण खेर मल्टीपल माइलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) से पीड़ित हैं। जी हाँ और इस समय उनका इलाज मुंबई में जारी है। खबरों के अनुसार अब उनकी स्थिति बेहतर है। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित हैं। और इस समय उनका इलाज मुंबई में जारी है। खबरों के अनुसार अब उनकी स्थिति बेहतर है। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है। वहीं अब तक इस बारे में एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है।

पढ़ें :- Thalaivar 171 first poster release: रजनीकांत की फिल्म थलाइवर 171 का पहला पोस्टर रिलीज

अरुण सूद का कहना है कि 11 नवंबर के दिन किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था और इस वजह से उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया। वहीं जांच के दौरान ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला। जैसे ही शुरुआती स्टेज पर इस बीमारी के बारे में पता लगा तो किरण खेर अपने इलाज के लिए चार दिसंबर को मुंबई चली गईं।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, ‘किरण खेर को इलाज के लिए हफ्ते में एक रात अस्पताल में बितानी पड़ती है। उन्हें तीन से चार महीने ठीक होने में लग जाएंगे।’ आप सभी को हम यह भी बता दें कि किरण खेर पंजाब में जन्मीं किरण खेर ने 2009 में बीजेपी ज्वाइन की और इलेक्शन में पार्टी के लिए कैम्पेन किया। उसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनावों में उन्हें चंडीगढ़ सीट से बीजेपी ने कैंडिडेट बनाया वे पहली बार में ही संसद पहुंचीं।

पढ़ें :- Family Star Trailer Release: Vijay Deverakonda और Mrunal Thakur की फिल्म फैमिली स्टार का ट्रेलर रिलीज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...