1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में किसान महापंचायत: राकेश टिकैत बोले-MSP की गारंटी देने वाला कानून लाए केंद्र सरकार

मुंबई में किसान महापंचायत: राकेश टिकैत बोले-MSP की गारंटी देने वाला कानून लाए केंद्र सरकार

मुंबई के आजाद मैदान में संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा (एसएसकेएम) ने किसान महापंचायत बुलाई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस किसान महापंचायम में राकेश टिकैत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की मांग उठाई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। मुंबई के आजाद मैदान में संयुक्त शेतकारी कामगार मोर्चा (एसएसकेएम) ने किसान महापंचायत बुलाई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस किसान महापंचायम में राकेश टिकैत ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने की मांग उठाई है।

पढ़ें :- UP News : बीजेपी ने 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, 7 महामंत्री और सभी 6 क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा

साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जब गुजरात के सीएम थे तब एमएसपी  (MSP) का समर्थन किया करते थे। सा​थ ही किसानों के हितों की सुरक्षा ​सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी कानून चाहते थे। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने से भाग रही है।

इस किसान महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि एमएसपी पर कानून के साथ ही किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को आर्थिक मदद दी जाए। बता दें कि, पीएम मोदी (Pm Modi) ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया है।

वहीं, अब किसान एमएसपी (MSP) पर कानून की गारंटी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने इन कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। सरकार ने किसानों को मनाने की कई कोशिशें की थीं लेकिन वह इसमें असफल रही थी।

पढ़ें :- कर्नाटक में PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक, प्रधानमंत्री की तरफ दौड़ता आया युवक, पुलिस ने पकड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...