1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Kitchen Tips : किचन में न रखें ये सामान, घर की तरक्की पर पड़ता है असर

Kitchen Tips : किचन में न रखें ये सामान, घर की तरक्की पर पड़ता है असर

किचन में घर के सदस्यों के ​लिए भोजन , नाश्ते और घरेलू उपचार के लिए काढ़ा बनाया जाता है। घर के सबसे पवित्र स्थान पर भगवान की कृपा बनी रहे इसके लिए कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना जरूरी होता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kitchen Tips : किचन में घर के सदस्यों के ​लिए भोजन , नाश्ते और घरेलू उपचार के लिए काढ़ा बनाया जाता है। घर के सबसे पवित्र स्थान पर भगवान की कृपा बनी रहे इसके लिए कुछ आवश्यक नियमों का पालन करना जरूरी होता है। किचन के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, किचन को मां ​अन्नपूर्णा और माँ लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है।  आइये जानते है किचन के उन नियमों के बारे में जिनसे घर की तरक्की का रास्ता घर के किचन से निकलने लगे।

पढ़ें :- 16 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे होंगे रूके हुए काम

किचन में शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इससे परेशानी बढ़ती है।  वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में शीशा नहीं लगाना चाहिए। दरअसल, रसोई में चूल्हा अग्नि देव का सूचक है। अगर शीशे में आग का प्रतिबिंब दिखे तो घर में अशुभता आ सकती है। घर में आपसी कलह होता है। इसके अलावा घर की आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगती है।

गुथा हुआ आटा
गूंथे हुए आटे को किचन में रखने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जिससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं।

दवाई
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कोई भी दवा नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही अनावश्यक खर्चे बढ़ने लगते हैं।
किचन में टूटे बर्तनों के इस्तेमाल से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ने लगते हैं।

पढ़ें :- Famous Goddess Temples of Lucknow: इस नवरात्रि मनोकामनाएं पूरी करने इन देवी मंदिर में करें दर्शन, होगी मन की मुराद पूरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...