1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश के इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में जानें कब तक रहेगा लॉकडाउन?

देश के इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में जानें कब तक रहेगा लॉकडाउन?

देशभर में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में इसके प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न राज्यों ने अपने यहां अलग-अलग तरह के प्रतिबंध को लागू किया हुआ है। किसी प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है तो कहीं पर मिनी-लॉकडाउन से काम चलाया जा रहा है, जबकि कुछ राज्य नाइट कर्फ्यू लागू कर कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में इसके प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न राज्यों ने अपने यहां अलग-अलग तरह के प्रतिबंध को लागू किया हुआ है। किसी प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है तो कहीं पर मिनी-लॉकडाउन से काम चलाया जा रहा है, जबकि कुछ राज्य नाइट कर्फ्यू लागू कर कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

पढ़ें :- के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई, बोलीं- यह सीबीआई की नहीं बीजेपी की हिरासत है

 कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए पाबंदियों का दिखा सकारात्मक असर

इन पाबंदियों का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में अब कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। यहां जानें कि किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए अपने यहां प्रतिबंध लागू कर रखा है।

उत्तर प्रदेश में 24 मई तक फिर लॉकडाउन को बढ़ाया दिया गया है। यूपी में 24 मई सुबह 7:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। योगी सरकार ने ऐलान किया है कि 3 महीने का राशन भी मिलेगा, फुटकर दुकानदार, रेहड़ी पटरी वालों को 1000 रुपये भत्ता भी मिलेगा।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की अवधि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब दिल्ली में अगले सोमवार यानी 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जा रहा है।

पढ़ें :- आप नवरात्रि में मछली खाते हो, इससे क्या संदेश देना चाहते हैं? तेजस्वी यादव पर राजनाथ सिंह ने साधा निशाना

हरियाणा, जहां 3 मई से सात दिन का लॉकडाउन था, वहां इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

बिहार ने 4 मई को 15 मई तक लॉकडाउन लगाया था जिसे अब 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।

ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन है।

राजस्थान ने राज्य में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगाया है।

झारखंड ने सख्त प्रावधानों के साथ लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 27 मई तक बढ़ा दिया है।

पढ़ें :- 10 साल में डॉलर और सोना की बढ़ती गई चमक, मोदी राज में लगातार कमजोर होता गया रुपया... कौन देगा जवाब?

छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी 28 जिलों में अधिकारियों को कोविड-19 लॉकडाउन का विस्तार 31 मई तक करने के लिए कहा है।

पंजाब ने सप्ताहांत लॉकडाउन और 15 मई तक रात के कर्फ्यू जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां लगायी हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने रात और सप्ताहांत कर्फ्यू पाबंदियां 18 मई तक बढ़ा दी हैं।

मध्य प्रदेश ने केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति के साथ 17 मई तक ‘जनता कर्फ्यू’ लगाया है, जबकि जिले इसे बढ़ाने के लिए अधिकृत हैं।

गुजरात ने 11 मई को 36 शहरों में रात के कर्फ्यू और अन्य दिन के समय की पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ा दिया।

महाराष्ट्र ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 1 जून तक बढ़ा दी हैं।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : BRS नेता के कविता को 15 अप्रैल तक CBI हिरासत में भेजा

गोवा सरकार ने 9 मई से 24 मई तक कर्फ्यू लगाया है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 मई से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

असम ने 12 मई को राज्य के शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सभी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और साप्ताहिक बाजारों को 15 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था, इसके अलावा अपराह्न 2 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।

नागालैंड ने 14 मई से 21 मई तक सप्ताह भर के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है।

मिजोरम ने आइजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में 10 मई से लागया गया लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ा दिया है।

अरुणाचल प्रदेश ने शनिवार से पूरे महीने के लिए शाम 6.30 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है।

मणिपुर सरकार ने 8 मई से 17 मई तक सात जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के लोग सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं...तेजस्वी यादव का निशाना

मेघालय ने सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा दिया है।

सिक्किम सरकार ने 17 मई से 24 मई तक पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी हैं।

उत्तराखंड ने 11 मई से 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू लगाया है।

हिमाचल प्रदेश ने राज्य में कोरोना वायरस के चलते लागू कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ा दिया है।

केरल ने राज्य में 8 मई से लागू पूर्ण लॉकडाउन 23 मई तक बढ़ा दिया है।

तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन है।

पुडुचेरी ने लॉकडाउन को 10 मई से 24 मई तक बढ़ा दिया है।

तेलंगाना ने 12 मई से 10 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है।

आंध्र प्रदेश ने 18 मई तक दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...