1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी के जन्मदिन पर जानें क्या है भाजपा की तैयारी,रिकॉर्ड टीकाकरण ब्लड डोनेशन कैंप से फ्री राशन तक

PM मोदी के जन्मदिन पर जानें क्या है भाजपा की तैयारी,रिकॉर्ड टीकाकरण ब्लड डोनेशन कैंप से फ्री राशन तक

भारतीय जनता पार्टी ने आज से 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है। इसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। ये अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने आज से 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है। इसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। ये अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा। ये कार्यक्रम रखे गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (Birthday) के खास मौके पर।

पढ़ें :- अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 25 अप्रैल को करेंगे नामांकन : रामगोपाल यादव

आज मोदी अपना 71 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। इस दौरान रिकॉर्ड 1.5 करोड़ (Caror) लोगों को टीका लगाने की तैयारी है।

साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। मोदी 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री (Chief minister) रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं। इतना ही नहीं, कई जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप भी लगेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...