1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. जानें जडेजा को कप्तानी सौंपने के पीछे क्या था धोनी का मुख्य मकसद? सिर्फ फ्रेंचाइजी ही नहीं देश हित में लिया ये फैसला

जानें जडेजा को कप्तानी सौंपने के पीछे क्या था धोनी का मुख्य मकसद? सिर्फ फ्रेंचाइजी ही नहीं देश हित में लिया ये फैसला

आईपीएल के 15वें सत्र के आगाज से दो दिन पूर्व ही चेन्नई के लिए सालों से कप्तानी करते आये महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। धोनी की जगह टीम की कप्तानी साल 2012 से नियमित सदस्य के रुप में खेल रहे आलराउंडर रवींद्र जडेजा को सौंप दी गई।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सत्र के आगाज से दो दिन पूर्व ही चेन्नई के लिए सालों से कप्तानी करते आये महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी। धोनी की जगह टीम की कप्तानी साल 2012 से नियमित सदस्य के रुप में खेल रहे आलराउंडर रवींद्र जडेजा को सौंप दी गई। इस पूरे प्रकरण पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया का दावा है कि धोनी ने सिर्फ सीएसके के फ्यूचर के बारे में नहीं सोचा है बल्कि टीम इंडिया के फ्यूचर के बारे में सोचते हुए यह फैसला लिया है।

पढ़ें :- 'ऋषभ पंत का टी20 वर्ल्ड कप खेलना कन्फर्म...,' पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा दावा

दौरान कनेरिया ने कहा, ‘हम सब जानते हैं कि धोनी किस तरह के खिलाड़ी हैं। उनके फैसले हमेशा सही होते हैं। मुझे लगता है कि वह दुनिया के बेस्ट कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने 50 ओवर वर्ल्ड कप जीता है, टी20 वर्ल्ड कप जीता है, चैंपियंस ट्रॉफी जीती है और चार बार सीएसके को आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं, इसके अलावा टीम इंडिया ने कई मैच उनके ऑन-फील्ड फैसलों के दम पर जीते हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘तो मुझे लगता है कि जडेजा को कप्तानी सौंपने का फैसला उन्होंने काफी आगे का सोचकर लिया है। टीम इंडिया बैलेन्स्ड टीम है और तीनों फॉर्मेट में इसकी कप्तानी करना आसान बात नहीं है। कनेरिया ने आगे कहा, ‘आज नहीं तो आने वाले समय में टीम इंडिया को स्प्लिट कप्तानी के बारे में सोचना ही होगा। नहीं तो रोहित शर्मा दबाव में आ जाएंगे, और ऐसा होगा ही। अगर टीम इंडिया की बात करें तो कुछ ही खिलाड़ी हैं, जिनकी टीम में जगह पक्की है, जडेजा उनमें से एक हैं। तो ऐसे में मुझे लगता है कि धोनी ने टीम इंडिया का फ्यूचर सोचकर यह फैसला लिया है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...