1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shakun shastra : झाडू को खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए , जानिए शुभ-अशुभ शकुन का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा

shakun shastra : झाडू को खुली जगह पर नहीं रखना चाहिए , जानिए शुभ-अशुभ शकुन का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा

शकुन विचार को लेकर प्राचीन काल से विद्वानों में उत्सुकता रही है। समय समय पर शास्त्रों के जानकार इस बात की खोज करते रहें है कि हमारे वातावरण में दिखने वाली वस्तुओं, पशु, पक्षियों, कीट, पंतगों,का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

shakun shastra : शकुन विचार को लेकर प्राचीन काल से विद्वानों में उत्सुकता रही है।समय समय पर शास्त्रों के जानकार इस बात की खोज करते रहें है कि हमारे वातावरण में दिखने वाली वस्तुओं, पशु, पक्षियों, कीट, पंतगों,का मानव जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा। शुभ -अशुभ के विचार पर शकुन शास्त्र में विस्तृत रूप से बताया गया है।आईये जानतें है जीवन से जुड़े कुछ ऐसे ही शुभ एवं अशुभ शकुन के बारे में।

पढ़ें :- Sheetala Saptami Vrat 2024 : शीतला सप्तमी व्रत रखने से मिलेगी निरोगी काया , जानें महत्व और पूजा विधि

झाडू 
झाडू में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। झाडू पर पैर रखना और शाम के समय घर पर झाडू लगाना बहुत ही अशुभ माना गया है। इसके अलावा झाडू को खुली जगह पर नहीं रखनी चाहिए बल्कि किसी कोने में छिपाकर ही रखना चाहिए।

पक्षी
घर पर मकड़ी के जाले का होना और चमगादड़ों, कबूतरों का घर पर डेरा डालना बड़ा अपशकुन माना जाता है। इसके अलावा घर पर घायल या मृत्यु पक्षी गिरना बहुत ही अपशकुन माना जाता है।

दूध
उबलते दूध का बर्तन से बाहर निकलना एक बड़ा शकुन माना जाता है।वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको अपना चंद्रमा मजबूत करना है तो रोज़ाना सुबह रसोईघर में दूध उबालना चाहिए।

दर्पण
दर्पण का हाथ से छूटकर टूट जाना अशुभ माना जाता है। एक वर्ष तक के बच्चे को दर्पण दिखाना अशुभ होता है। यदि कोई नव विवाहिता अपनी शादी का जोड़ा पहन कर श्रृंगार सहित खुद को टूटे दर्पण में देखती है तो भी अपशकुन होता है। तात्पर्य यह है कि दर्पण का टूटना हर दृष्टिकोण से अशुभ ही होता है।

पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2024 : इस दिन रखें चैत्र अमावस्या का व्रत, कौवे और छोटे बच्चों को कराएं भोजन

कौवा
यदि कोई कौवा एक आदमी के सिर पर बैठता है, यह समस्या का एक प्रतीक है।

छुरी-कांटे
डाइनिंग टेबल पर छुरी-कांटे का क्रास करके रखना अशुभ मानते हैं, इसके कारण घर के सदस्यों में झगड़ा हो जाता है।

लोहा
घर में लोहे का होना शुभ कहा जाता है। लोहे में एक शक्ति होती है, जो बुरी आत्माओं को घर से भगा देती है। पुराने व जंग लगे लोहे को घर में रखना अशुभ है। घर में लोहे का सामान साफ करके रखें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...