1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानिए कब उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा मानसून  

जानिए कब उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा मानसून  

चिलचिलाती धूप के कारण लोगों की हालत खराब है। लेकिन यूपी में मानसून दस्तक देने का नाम ही नही ले रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिली।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

चिलचिलाती धूप के कारण लोगों की हालत खराब है। लेकिन यूपी में मानसून दस्तक देने का नाम ही नही ले रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिली। कहा जा रहा है कि आज लखनऊ सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। जबकि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश भी हुई।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम में बदलाव किया है। इससे मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरसात हुई है। ऐसे ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो-तीन चरण में बरसात हुई है। लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ में बौछारें पड़ीं।

हांलाकि बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश को अभी सप्ताह भर मानसून फुहारों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार 5-6 दिन बाद बारिश होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...