1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. जानें क्यों सऊदी अरब ने बढ़ाये भारत के लिए कच्चे तेलों के दाम

जानें क्यों सऊदी अरब ने बढ़ाये भारत के लिए कच्चे तेलों के दाम

कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने और इस साल की सप्लाई में इजाफा होने की ओपेक की भविष्यवाणी के बाद सऊदी अरब ने भारत समेत एशिया के अपने कई ग्राहक देशों के लिए तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

रियाद। कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने और इस साल की सप्लाई में इजाफा होने की ओपेक की भविष्यवाणी के बाद सऊदी अरब ने भारत समेत एशिया के अपने कई ग्राहक देशों के लिए तेल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। तेल कंपनी अरामको ने एशिया के अपने ग्राहकों के लिए जुलाई की शिपमेंट की कीमतों में 10 सेंट से लेकर 1.90 डॉलर तक का इजाफा किया है।

पढ़ें :- Taiwan Earthquake : ताइवान में आए 80 से अधिक भूकंप , तीव्रता 6.3 मापी गई

सऊदी अरब अपनी कुल तेल सप्लाई का 60 फीसदी हिस्सा एशियाई देशों को ही निर्यात करता है। एशिया में भी चीन, भारत, दक्षिण कोरिया और जापान ही उसके बड़े ग्राहक हैं। तेल निर्यातक देशों के समूह ओपेक ने अनुमान जताया है कि अगस्त तक उसके पास जमा तेल का स्टॉक कम होने लगेगा। इसकी वजह यह है कि दुनिया भर में कारोबार पटरी पर लौट सकता है।

इस बीच सऊदी अरब और रूस की लीडरशिप वाले 23 देशों के समूह का कहना है कि उनकी ओर से जून और जुलाई में सप्लाई बढ़ाई जा सकती है। सऊदी अरब के एनर्जी मिनिस्टर प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने गुरुवार को रूस में एक फोरम में कहा कि ग्लोबल डिमांड को पूरा करने के लिए हमेशा बेहतर सप्लाई रहेगी।

 

पढ़ें :- Ukraine : यूक्रेन को वायु रक्षा हथियार-तोपखाने भेजेंगे जो बाइडेन - Volodymyr Zelensky
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...